दिल्ली हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन तीन भागों में किया जाएगा। सबसे पहले दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा प्राथमिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सफल उम्मीदवरों के लिए मेन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद वाइवा वॉइस का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2020 है।
विज्ञापन
2 of 5
परीक्षा शुल्क :
जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये।
एससी/एसटी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये।
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन शुरू होने की तिथि : 28 दिसंबर 2019
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2020
उच्च न्यायिक सेवा के लिए ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2020
उच्च न्यायिक सेवा प्राथमिक परीक्षा की अंतिम तिथि : 02 फरवरी 2020
4 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 7 साल का अनुभव होना आवश्यक है।