फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CMO Mathura jobs: मथुरा में निकली मेडिकल ऑफिसर की नौकरियां, बिनी लिखित परीक्षा होगा चयन; एक लाख तक मिलेगा वेतन

Sat, 05 Jul 2025 03:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CMO Mathura Vacancy 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कार्यालय, मथुरा ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है। चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के आधार पर होगा।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
CMO Mathura Recruitment 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, मथुरा ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई तारीखों के मुताबिक, वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mathura.nic.in पर विजिट सकते हैं।

इस भर्ती के कुल 12 मेडिकल ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां एनयूएचएम (UPHC), 15वीं वित्त आयोग शहरी (HWC), पूर्व-यूपीएचएसएसपी (DHS), तथा एनपी-एनसीडी (NPCDCS) कार्यक्रमों के अंतर्गत की जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के रूप में MBBS डिग्री अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि पर 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी वॉक-इन-इंटरव्यू के समय अपना नवीनतम बायोडाटा, सभी वांछित मूल प्रमाण-पत्र, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, एवं समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट साथ लाना अनिवार्य है।  
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अन्य शर्तें और नियुक्ति की अवधि

यह सभी पद पूरी तरह से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधारित हैं, जिन पर तयशुदा वेतन (मानदेय) दिया जाएगा। यह नियुक्ति एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य होगी। आगे जरूरत होने पर और सरकार की अनुमति मिलने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर स्थायी नौकरी (परमानेंट) का कोई दावा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, भर्ती प्रक्रिया के दौरान जरूरत के हिसाब से पदों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है, जिसकी जानकारी समय पर दे दी जाएगी। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर (Doctor) - फोटो : freepik

संविदा समाप्ति की शर्तें

अगर किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज, व्यवहार या काम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो जिला स्वास्थ्य समिति या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश को यह अधिकार होगा कि वह उस व्यक्ति की नौकरी (संविदा) को एक महीने पहले सूचना देकर, या एक महीने के वेतन के बराबर रकम देकर कभी भी खत्म कर सकता है।  
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
इन पदों के लिए वेतन 80,000 रुपये से 1,00,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है। यह वेतन काम की जरूरत और सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथियां और स्थान

इस भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर पदों पर संविदा पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह इंटरव्यू हर बुधवार को होंगे - दिनांक 02 जुलाई, 09 जुलाई, 16 जुलाई, 23 जुलाई और 30 जुलाई 2025 को, समय सुबह 11:00 बजे से।

साक्षात्कार का स्थान राजीव भवन, मथुरा रहेगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा, इसलिए वे अपने खर्च पर ही साक्षात्कार में भाग लें।

देखें आधिकारिक नोटिस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें