भारतीय सेना में इस बार भर्ती 7 नए नियमों के साथ होगी। 10वीं और 12वीं पास हैं तो रजिस्ट्रेशन करा लें, नया बदलाव जानने के लिए यहां क्लिक करें। देखने में आया है कि आए दिन आर्मी रिक्रूटमेंट को लेकर नई शर्तें लागू की जा रही हैं, इससे सेना में नौकरी पाना आसान नहीं रह गया है।
विज्ञापन
2 of 9
indian army
पिछले कुछ समय से सेना की खुली भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इसको खत्म करने के लिए नियमों में जहां कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, वहीं भर्ती मुख्यालयों को अपने स्तर पर नए कदम लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। इन निर्देशों पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 9
भारतीय सेना
इस कड़ी में अब खुली भर्ती में भाग लेने वाले फिजिकल टेस्ट से पहले युवाओं की कलाई पर पट्टा बांधा जाएगा। क्षेत्रीय सेना भर्ती मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जैसे ही अभ्यर्थी का फिजिकल फिटनेस टेस्ट शुरू होगा, यह पट्टा उसकी कलाई पर बांध दिया जाएगा। युवाओं के लिए इसे उतारना आसान नहीं होगा।
4 of 9
भारतीय सेना
दरअसल, सेना भर्ती में कुछ युवकों द्वारा आवेदक के स्थान पर फिजिकल टेस्ट देने के मामले पकड़े गए हैं। ऐसी गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए ही अभ्यर्थी के हाथ में यह पट्टा बांधा जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
5 of 9
भारतीय सेना
दौड़ के बाद अभ्यर्थियों का डोपिंग टेस्ट भी होगा
सेना भर्तियों में ‘परफॉर्मेंस एनहांसिंग ड्रग’ लेने के बाद फिजिकल टेस्ट देने की शिकायतें भी पाई गई हैं। लिहाजा अब फिजिकल टेस्ट में दौड़ के बाद अभ्यर्थियों की डोपिंग जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
6 of 9
भारतीय सेना
जमा कराना होगा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट
सेना भर्ती में सर्विसमैन, एक्स-सर्विसमैन, शहीद के बच्चों या गोद लिए बच्चों को फिजिकल टेस्ट में हाइट, चेस्ट एवं वेट कैटेगरी में छूट दी जाती है। अब यह लाभ संबंधित अभ्यर्थी को तभी मिलेगा, जब वे भर्ती में सेना के रिकॉर्ड ऑफिसर से जारी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
7 of 9
भारतीय सेना
180 या इससे ज्यादा दिन बीते तो दोबारा मेडिकल
भर्ती में अभ्यर्थी के मेडिकल और उसकी फाइनल चयन प्रक्रिया पूरी होने के बीच यदि 180 या इससे ज्यादा दिन बीत जाते हैं तो अभ्यर्थी का दोबारा मेडिकल होगा। यदि दोबारा टेस्ट में वह अनफिट पाया गया तो उसका चयन नहीं होगा।
8 of 9
भारतीय सेना
रैली स्थल पर मोबाइल फोन होगा प्रतिबंधित
नए बदलाव के तहत अब रैली स्थल पर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। भर्ती प्रक्रिया की ‘सामान्य प्रवेश परीक्षा’ में अब निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
भारतीय सेना के भर्ती कार्यालय, पटियाला की ओर से विभिन्न वर्गों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली 1 से 13 अगस्त तक होगी। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवक हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक नौजवान 15 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर करा सकते हैं।