cbse recruitment 2019
सूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर थी पर अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब उम्मीदवार 23 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर दिल्ली, नोएडा, देहरादून, पंचकुला, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, पुणे, बंगलूरू, अजमेर, भोपाल में नियुक्त मिलेगी। सीबीएसई की ओर से अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक अर्हता तय की गई है। भर्ती से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।