फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: लोगों से बात करने में होती है झिझक? यह आदत करियर पर डाल सकती है बुरा असर! इसे ऐसे सुधारें

Mon, 10 Nov 2025 01:05 PM IST
आकाश कुमार लेडा स्टॉनिच्को, सहायक प्रोफेसर

सार

Tips: कोई महत्वपूर्ण सवाल पूछना हो या किसी संवेदनशील विषय पर बात करनी हो तो मन में झिझक रहती है? समय के साथ यह झिझक पेशेवर विकास को प्रभावित कर सकती है। थोड़ी जागरूकता और सही तैयारी से आप इस तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
Career - फोटो : Freepik
Tips: जब आप नौकरी में नए-नए होते हैं, तब कई स्थितियां आती हैं, जहां बातचीत करना आसान नहीं लगता। खासकर जब हमें कोई महत्वपूर्ण सवाल पूछना हो या किसी संवेदनशील विषय पर बात करनी हो, तो मन में झिझक, घबराहट और सामने वाले की प्रतिक्रिया का डर भी बढ़ जाता है। यह असहजता सिर्फ काम से जुड़े विषयों की वजह से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक कारण, आत्मविश्वास की कमी या पिछले नकारात्मक अनुभवों के कारण भी हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
समय के साथ यह झिझक हमारे पेशेवर विकास को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, थोड़ी जागरूकता और सही तैयारी से आप इस तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं और मुश्किल बातचीत भी आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। असहज परिस्थितियों की संभालने की यह क्षमता एक महत्वपूर्ण करिअर कौशल है, जिसे अभ्यास से आसानी से विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपने नेटवर्क से मदद लें

कई नए पेशेवर वेतन पर बातचीत करने से इसलिए डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं वे ज्यादा मांग करने वाले न लगें। जबकि उचित चेतन की बात करना आपके मूल्य और करिअर विकास को मजबूत करने का तरीका है। इसके लिए पहले वेतन मानक जानने के लिए ग्लासडोर, इनडीड जैसे प्लेटफॉर्म और अपने नेटवर्क से मदद लें। साथ ही अपने कौशल और उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से बताकर अपनी बात मजबूत रखें।

4 of 5
Career Tips - फोटो : Freepik

सीमाएं निर्धारित करें

जब आप अपने कार्य क्षेत्र में नए होते हैं, तो खुद को स्थापित करने के प्रयास में हर काम के लिए हां कहना स्वाभाविक है। हालांकि अधिक और गुणवत्तापूर्ण काम करना आपके करिअर के लिए अच्छा है, पर लगातार जरूरत से ज्यादा काम करना बर्नआउट का कारण बन सकता है। इसे रोकने के लिए अपनी सीमाएं तय करना सीखें, ताकि दीर्घकालिक उत्पादकता और व्यावसायिकता बनाए रखी जा सके। सीमाएं बनाते समय पहले यह समझें कि आपके लिए क्या उचित है, और इन्हें केवल व्यक्तिगत सीमाएं बताने के के बजाय यह समझाएं, कि ये पूरी टीम की उत्पादकता बढ़ाने में कैसे मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Career Tips - फोटो : freepik

बातचीत में मौके तलाशे

किसी भी कार्यस्थल पर असहमति और गलतफहमियां होना सामान्य है। ऐसे में भावनात्मक समझ और पेशेवर तरीके से संघर्षों को संभालें, ताकि आपके संबंध और विश्वसनीयता बनी रहे। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी जानकारी जुटाएं और अलग-अलग दृष्टिकोणों पर विचार करें। बातचीत से बचने के बजाय, जिज्ञासा और समाधान पर ध्यान देते हुए शांत तरीके से बात शुरू करें और आरोप लगाने वाले शब्दों से बचें। बातचीत को सम्मानजनक ढंग से करके आप अपने नेतृत्व कौशल को दिखा सकते हैं।
 - द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें