Career Tips: कार्यस्थल पर निराश होना आम बात है और इससे उदासी, पछतावा या हताशा जैसी नकारात्मक भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। निराशा इस वजह से भी हो सकती है कि आपको वह नहीं मिला जिसकी आपने उम्मीद की थी, जबकि उसका परिणाम आपके लिए काफी मायने रखता था। अक्सर आपसे इसे भूल जाने के लिए भी कहा जाता होगा, लेकिन यह प्रतिक्रिया काल्पनिक अपेक्षाओं से उपजती है, जैसे सफलता की कोई गारंटी नहीं होती, चाहे आपके अंदर कितनी भी प्रतिभा क्यों न हो और दूसरों को गलत तरीके से दोष देना, आदि। ऐसे में, आपको उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं और निराशा के भंवरजाल में फंसने से बचने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके आजमा सकते हैं।