फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: सिर्फ साधना नहीं, करियर भी! जानिए योग में सरकारी नौकरी पाने के आसान रास्ते; पढ़ें पूरी डिटेल्स

Sat, 21 Jun 2025 11:36 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

International Yoga Day 2025: आज के समय में योग सिर्फ एक एक्सरसाइज या साधना नहीं रह गया है, बल्कि ये एक अच्छा करियर ऑप्शन भी बन चुका है। पहले जहां लोग योग को सिर्फ सेहत के लिए अपनाते थे, अब बहुत से लोग इसे प्रोफेशन की तरह चुन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
International Yoga Day: अगर आपको योग करना अच्छा लगता है और आप दूसरों को भी सिखाना चाहते हैं, तो योग से जुड़ी कई नौकरियां आपके लिए खुली हैं- जैसे योग टीचर, योग थेरेपिस्ट, ऑनलाइन योग कोच और यहां तक कि विदेशों में भी योग सिखाने का मौका मिल सकता है। थोड़ी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट लेकर आप इस फील्ड में अच्छी कमाई और सम्मान, दोनों हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

जरूरी योग्यता क्या है?

योग में सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास बीए, बीएससी या MSc in Yoga जैसी डिग्री होनी चाहिए, या फिर यूजीसी या आयुष मंत्रालय (AYUSH) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

योग में सरकारी नौकरियों के कई विकल्प

योग अब सिर्फ सेहत का जरिया नहीं, बल्कि सरकारी नौकरी का अच्छा मौका भी बन गया है। अगर आपके पास योग या नैचुरोपैथी में डिग्री या डिप्लोमा है, तो आप योग शिक्षक के रूप में सरकारी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी या खेल संस्थानों में काम कर सकते हैं। इसके लिए केवीए, एनवीएस, डीएसएसएसबी जैसे विभाग भर्तियां निकालते हैं। योग थैरेपिस्ट की नौकरी सरकारी अस्पतालों, आयुष मंत्रालय और योग संस्थानों में भी मिल सकती है।

इसके अलावा, योग अनुसंधान सहायक, आयुष सहायक और फिजिकल एजुकेशन टीचर (PET) के रूप में भी मौके हैं। CCRYN और आयुष मंत्रालय में रिसर्च का काम होता है, जबकि PET में योग की स्पेशलाइजेशन रखने वाले उम्मीदवार स्कूल-कॉलेज में पढ़ा सकते हैं। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सरकारी नौकरी के अलावा योग से कमाई के अन्य रास्ते

 
फ्रीलांसर योग ट्रेनर/ऑनलाइन योग कोच: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग ऑनलाइन योग क्लासेज चलाकर देश-विदेश से कमाई कर रहे हैं। इसमें आपकी कम्युनिकेशन स्किल और सोशल मीडिया प्रजेंस मददगार होती है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
योग रिट्रीट सेंटर/स्पा रिसॉर्ट्स में नौकरी: भारत और विदेशों में स्पा, वेलनेस रिट्रीट और हॉलिस्टिक हीलिंग सेंटरों में योग प्रशिक्षकों की काफी मांग है। विशेष रूप से पर्यटन स्थलों पर यह जॉब लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विदेशों में योग टीचिंग: योग एक भारतीय विद्या होने के बावजूद दुनिया भर में इसकी मांग बहुत अधिक है। कई लोग योग सिखाने के लिए विदेशों में नौकरी पाते हैं या वीज़ा पर ट्रेनिंग देने जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें