फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Metro Jobs: मुंबई मेट्रो रेल में विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती; बिना लिखित परीक्षा दो लाख प्रतिमाह तक वेतन

Sun, 22 Dec 2024 04:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumbai Metro Recruitment: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन
1 of 5
Mumbai Metro Jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics
Mumbai Metro Recruitment: मुंबई मेट्रो में काम करने के इच्छुक और योग्य युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती निकली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट (mmrcl.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Mumbai Metro Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुंबई मेट्रो में कितने पदों पर वैकेंसी निकाली गई है?

मुंबई मेट्रो की इस भर्ती के तहत कुल 7 पद भरे जाएंगे। जिसमें से 1 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सिविल) का है, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के लिए 5 पद हैं और जूनियर इंजीनियर लेवल 2 (सिविल) के लिए 1 पद पर भर्ती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू है।

विज्ञापन

3 of 5
Mumbai Metro Jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

डिप्टी इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सिविल) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर लेवल 2 (सिविल) पर आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियर में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

4 of 5
Mumbai Metro Jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mumbai Metro Jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

मुंबई मेट्रो में कितनी मिलेगी सैलरी?

मुंबई मेट्रो की इस भर्ती में अलग पदों के अनुसार वेतनमान तय किया गया है। जिसमें  असिस्टेंट जनरल मैनेजर की सालाना सैलरी न्यूनतम 8 लाख तय की गई है। वहीं, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) की सालाना वेतन 5 से 6 लाख रुपए सीटीसी तय की गई है। जबकि जूनियर इंजीनियर की सीटीसी 5 लाख रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें