फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Jobs: बिहार में निकली स्पेशल टीचर की कई हजार नौकरियां! इस दिन से करें आवेदन; जानें कौन कर है सकता पंजीकरण

Sat, 21 Jun 2025 10:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Recruitment:  बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के विशेष विद्यालयों में शिक्षकों की 7279 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 2 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुछ निर्धारित शैक्षणिक और प्रशिक्षण योग्यताएं जरूरी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Bihar Teacher Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रदेश के विशेष विद्यालयों (Special Schools) में शिक्षकों की बंपर भर्ती का एलान किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग द्वारा कुल 7279 पदों पर विशेष स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के दिव्यांग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 1 से 5 तक के विशेष शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ-साथ, उन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में D.El.Ed. का कोर्स पूरा किया होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास भारतीय पुनर्वास परिषद का वैध सीआरआर नंबर (CRR Number) भी होना अनिवार्य है।

डिप्लोमा समकक्ष योग्यता भी मान्य

इसके अलावा, वे अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने विशेष शिक्षा में डी.एल.एड. मान्यता या छात्र (जो D.El.Ed के समकक्ष हो) किसी आरसीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त किया हो। ऐसे उम्मीदवारों को भी मान्य सीआरआर नंबर प्रस्तुत करना होगा। यह योग्यता दिव्यांग बच्चों को विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा देने मेंसक्षम शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कक्षा 6 से 8 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थी ने भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बीएड किया हो और उसके पास वैध सीआरआर (CRR) नंबर होना चाहिए।

यदि अभ्यर्थी ने पारंपरिक बीएड के स्थान पर विशेष शिक्षा में समकक्ष सर्टिफिकेट या डिप्लोमा किया है, तब भी वह पात्र माना जाएगा, बशर्ते यह डिप्लोमा RCI से मान्यता प्राप्त हो और अभ्यर्थी के पास वैध सीआरआर नंबर हो।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास अंतर दिव्यांगता क्षेत्र में न्यूनतम 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण होना अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण विशेष शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक समझ और दक्षता को सिद्ध करता है।

 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला एवं पुरुष) और अनारक्षित महिला वर्ग के लिए 40 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। इसके अतिरिक्त, वार्धक्य सेवानिवृत्ति की अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों पर आधारित होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंततः, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

6 of 7
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

इतना लगेगा परीक्षा शुल्क

आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों, सभी महिला उम्मीदवारों (आरक्षित/अनारक्षित), और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 750 रुपये है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप BPSC की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • इसके बाद, आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें