फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में ड्राइवर बनने का मौका! 4361 पदों पर भर्ती शुरू; तुरंत करें आवेदन

Mon, 21 Jul 2025 09:58 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police Driver Constable Vacancy 2025: बिहार के पुलिस विभाग ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। कुल 4,316 पदों पर भर्ती होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Bihar Police Driver Recruitment 2025 - फोटो : freepik
Bihar Police Driver Recruitment 2025: अगर आप बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), पटना ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 4361 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस, विशेष सशस्त्र पुलिस बल और अन्य इकाइयों में ड्राइवर कांस्टेबल पदों पर महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Bihar Police Driver Constable - फोटो : Freepik

कुल पदों का विवरण

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 1772
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 436
अनुसूचित जाति (SC) 632
अनुसूचित जनजाति (ST) 24
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 757
पिछड़ा वर्ग (BC) 492
पिछड़ा वर्ग महिला 248
कुल 4361 पद
विज्ञापन

3 of 7
Bihar Police Constable Driver Eligibility - फोटो : Amar Ujala Graphics

पात्रता मापदंड

  • चालक सिपाही के मूल पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) पास या समकक्ष अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास हल्का मोटर वाहन/भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

आयुसीमा

अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी। कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी :

  • गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष।
  • पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष।
  • पिछडा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि के सभी अभ्यर्थियों तथा Transgender कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष।

बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि तक की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

5 of 7
Bihar Police Driver Constable Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अर्हक होगी।

विज्ञापन

6 of 7
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bihar Police Driver Constable - फोटो : freepik

How to Apply For Bihar Police Driver Constable: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान कर आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें