फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली हैं 1500 नौकरियां, आठवीं पास कर सकते हैं आवेदन

Thu, 08 Oct 2020 05:19 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jobs shimla
आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने करीब 1500 स्किल्ड और अनस्किल्ड व्यक्तियों के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। सबसे खास बात है कि जिन व्यक्तियों के पास दो साल का अनुभव है, उनको इन नौकरियों पर सीधे भर्ती किया जाएगा। वहीं, जिनके पास कोई जॉब अनुभव नहीं है, उनको ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति मिलेगी। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं

इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं 500 से भी ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिन व्यक्तियों के पास आईआईटी डिप्लोमा है, वो भी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। BECIL की इन नौकरियों में अभ्यर्थियों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। अनुभव वाले व्यक्तियों की सीधी भर्ती होगी और फ्रेशर्स को ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति मिलेगी। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट beciljobs.com पर एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए 

 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवदेन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर है। इन नौकरियों के तहत सहायक लाइनमैन, इलेक्ट्रीशियन, एसएसओ, लाइनमैन व टीजी 2 इलेक्ट्रिकल आदि पदों पर भर्तियां होंगी। जनरल व ओबीसी उम्मीदवार 500 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, एससी व एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, जो कि 250 रुपये आवेदन शुल्क के साथ इन नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2020 ये हैं 4 सरकारी नौकरियां जहां आप कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत-  5 अक्तूबर, 2020
आवेदन की आखिरी तारीख- 20 अक्तूबर, 2020

जॉब डिटेल
स्किल्ड मैनपावर- 1000 पद
अनस्किल्ड मैनपावर-  500 पद

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें