फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Public School में शिक्षकों की बंपर भर्तियां, आज ही करना होगा आवेदन

Tue, 20 Oct 2020 09:55 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2020
अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School) आपको बेहतरीन मौका दे रहा है। देशभर के कुल 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के करीब आठ हजार पद हैं। अब इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानि 20 अक्तूबर, 2020 है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 01 अक्टूबर, 2020 से शुरू हो चुकी थी।

इस नौकरी के लिए जरूरी तारीखों से लेकर आवश्यक शैक्षिक योग्यता व अन्य सभी जानकारी के लिए आप आगे की स्लाइड्स देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन / रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 01 अक्टूबर, 2020
  • आवेदन / रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख - 20 अक्टूबर, 2020
  • ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख - 04 नवंबर, 2020 (बदलाव हो सकते हैं)
  • परीक्षा की तारीख - 21 और 22 नवंबर, 2020
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख - 02 दिसंबर, 2020 (बदलाव हो सकते हैं)
विज्ञापन

3 of 6

ये भी पढ़ें- घर से काम करके ऊब गए हैं तो जाइए इस थीम पार्क में

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। प्रमुख योग्यताओं के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 
  • पीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड होना जरूरी।
  • टीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड जरूरी।
  • पीआरटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड / दो वर्षीय डिप्लोमा जरूरी।

4 of 6

आयु सीमा (Age Limit)-

  • फ्रेशर के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास अनुभव है, उनके लिए आयु सीमा अधिकतम 57 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन

5 of 6

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2020 की शाम 05 बजे तक या उससे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक साइट www.awesindia.com के माध्यम से शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार और शिक्षण कौशल के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

- यहां शिक्षक के कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। बताया गया है कि खाली पदों की पूरी जानकारी विभिन्न आर्मी पब्लिक स्कूलों द्वारा साक्षात्कार व मूल्यांकन परीक्षा के शेड्यूल के साथ जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- SSC Recruitment 2020: केंद्र सरकार की नौकरी पाने का मौका, आज ही करें आवेदन

ये भी पढ़ें : Supreme Court Vacancy 2020: करना चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट में नौकरी, ये है शानदार मौका

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें