लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम की ओर से यूजीसी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की जाने वाली APSET यानी आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (ANDHRA PRADESH STATE ELIGIBILITY TEST) 2021 के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियों के लिए पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन 11 अगस्त से 13 सितंबर, 2021 तक
apset.net.in पर स्वीकार किए गए थे। हालांकि, जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे भी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के पात्र हैं।
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के तहत लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।