फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! 9 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 13 Mar 2020 04:57 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : source
अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि पहली बार बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। सरकारी पदों पर नौ हजार से ज्यादा नौकरियां निकली हैं और महीने की सैलरी 34 हजार रुपये से ज्यादा है। अगली स्लाइड में पढ़िए कहां निकली हैं सरकारी नौकरियां

 
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरी
ये सरकारी नौकरियां पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने निकाली हैं। नौकरियां स्टाफ नर्सों के लिए निकाली गई हैं। जिन लोगों ने बीएससी नर्सिंग की है, उनके लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। वो लोग इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
नर्स की सरकारी नौकरी
इन सरकारी नौकरियों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना है। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड ने 9333 नौकरियों निकाली हैं। ये सभी नौकरियां सेकेंड ग्रेड की हैं। नौकरी पाने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 34136 रुपये सैलरी मिलेगी।

4 of 5
सरकारी नौकरी
नौकरी पाने के क्या हैं मानदंड?
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। अगर किसी ने नर्सिंग में बीएससी और पोस्ट बीएससी की है, तो वो इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से लेकर 39 साल के बीच होनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बंगाली लिखनी, पढ़नी और बोलनी आनी चाहिए। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी wbhrb.in वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी 13 मार्च से लेकर 23 मार्च तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नर्सिंग की इन सरकारी नौकरियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें