फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी एयरफोर्स की भर्ती परीक्षा, 12वीं पास लोगों को मौका

Fri, 29 Dec 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एयरफोर्स में करियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इस बार से एयरफोर्स की भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। अभी तक भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं होती थीं।  एयरफोर्स ने वाई और एक्स ग्रुप एयरमैन के पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन में इसका उल्लेख किया है। इन दोनों वर्ग में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2018 तक वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा 10-11 मार्च 2018 को देशभर के पांच सौ केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। छात्र अपने सुविधा के अनुसार अपने नजदीकी केंद्र को विकल्प के रूप में चयनित कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। एयरफोर्स सेना की पहली विंग है जिसकी भर्ती परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। हालांकि थल सेना भी अपनी भर्ती परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की तैयारी कर रही है। इन परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित कराने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) को दी है।
विज्ञापन

3 of 6
एयरमैन भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 जनवरी 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : दूसरा सप्ताह फरवरी 2018
परीक्षा की तिथि : 10-11 मार्च 2018

4 of 6
ये होनी चाहिए शारीरिक योग्यता
लंबाई : 152.5 सेंटीमीटर
न्यूनतम छाती : पांच सेंटीमीटर
न्यूनतम वजन : 55 किलोग्राम
विज्ञापन

5 of 6
अप्रैल में होगा फिजिकल व एडिप्टिबिलिटी टेस्ट
ऑनलाइन एग्जाम की मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को तीन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया अगले साल सात अप्रैल से शुरू होगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद एडिप्टिबिलिटी टेस्ट प्रथम। इसमें चयन होने पर एडिप्टिबिलिटी टेस्ट द्वितीय का आयोजन होगा। यह टेस्ट सफल करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये होनी चाहिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 
एक्स ग्रुप (टेक्निकल) में जाने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 12वीं में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री होनी चाहिए। 12वीं में छात्र का मैथ्स, फिजिक्स व अंग्रेजी में न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है जबकि नॉन टेक्निकल वाई ग्रुप में उम्मीदवार का 12वीं में 50 प्रतिशत अंक व अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें