फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2024: मेडिकल फील्ड वालों के लिए शानदार मौका, बिना परीक्षा के सीनियर रेजिडेंट की मिलेगी जॉब

Sun, 27 Oct 2024 02:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Vacancy 2024: मेडिकल फील्ड वालों के लिए एम्स भोपाल में भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। 
विज्ञापन
1 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
AIIMS Bhopal Recruitment 2024: मेडिकल फील्ड वाले के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल (AIIMS Bhopal) ने सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर, 2024 से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aiimsbhopal.edu.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 है।
विज्ञापन

2 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : Adobe Stock
रिक्ति विवरण
एम्स भोपाल इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 76 पदों को भरेगा और यह भर्ती कुल 23 विभागों के लिए निकाली गई है। इसमें बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पैथोलॉजी एंड लेब मेडिसिन समेत अन्य कई विभाग शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता 
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास एनएमसी/डीसीआई/ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज और संस्थान से एमडी/एमएस/डीएनबी/एमडीएस पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एनएमसी/डीसीआई/स्टेट मेडिकल/डेंटल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। 

4 of 6
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में केवल आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। उम्र की गणना इंटरव्यू की तारीख के मुताबिक की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
वेतन - फोटो : अमर उजाला
इतना मिलेगा वेतन
सीनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक पदों पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें  67,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क 
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, भुगतान एम्स भोपाल के नाम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें