फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में हजारों पदों के लिए 1.89 करोड़ लोगों ने किए आवेदन, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 04 Mar 2020 02:11 PM IST
Garima Garg PTI, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
railway
रेलवे में हर कोई नौकरी करने का सपने देखता है। हर साल न जानें कितने लोग इसके लिए आवेदन करते ही हैं। हाल ही में रेलवे ने 63 हजार पदों को भरने के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ आंकड़े साझा किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Job - फोटो : फाइल फोटो
 बता दें कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2018 में रेलवे में 63 हजार रिक्तियों के लिए करीब 1.89 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। हालांकि इसमें कोई संशय नहीं है कि लाखों युवा रेलवे के विज्ञापन का बेसब्री  से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
afcdsf - फोटो : Getty Images
गोयल ने लोकसभा में हनुमान बेनीवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा, ‘‘रेलवे में लेवल-1 के तहत भर्ती की दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। 
विज्ञापन

4 of 4
job
पहली अधिसूचना फरवरी 2018 में 63,000 रिक्तियों के लिए की गई और दूसरी अधिसूचना मार्च, 2019 में 1.03 लाख रिक्तियों के लिए की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पहली अधिसूचना के लिए लगभग 1.89 करोड़ प्राप्त हुए थे।’’

बता दें कि हाल ही में पूर्वी रेलवे में बंपर भर्तियों होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 2792 पदों पर की जाएंगी। जो युवा भारतीय रेलवे (Indian Railway) में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है। पहले भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी, 2020 से शुरू होनी थी। लेकिन पूर्वी रेलवे बोर्ड ने इसकि तिथि को आगे बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया था। इसके उपरान्त बोर्ड द्वारा फिर तिथियाें में बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवार 5 मार्च, 2020 से 04 अप्रैल,2020 तक आवेदन को पूरा कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   
1- आधिकारिक नाेटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   
2- आधिकारिक नाेटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें : 
नौकरी छोड़ दो साल के बच्चे के साथ परिवार को भी संभाला, बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें