फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बेरोजगारों को बड़ी सौगात : बार-बार फीस व फॉर्म भरे बिना नौकरी पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Wed, 13 Jan 2021 01:25 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Haryana : HSSC One Time Registration portal for Job Seekers - फोटो : Haryana Govt
स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी है। अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए बार-बार अलग-अलग आवेदन फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा और उन्हें हर बार भर्ती परीक्षा के लिए अलग से फीस देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, सरकार ने ग्रुप सी और डी पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया को भी समाप्त कर दिया है। 
दरअसल, हरियाणा सरकार ने मंगलवार को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकल पंजीकरण पोर्टल शुरू किया। पोर्टल के लॉन्च के साथ, उम्मीदवारों को केवल एक बार पोर्टल पर आवेदन करने और फीस जमा करने की आवश्यकता होगी। राज्य सरकार ने ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ कर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत दी है। विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी तथा गैर-राजपत्रित शिक्षण पदों के लिए भर्ती के लिए इस पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Haryana : HSSC One Time Registration portal for Job Seekers - फोटो : Haryana Govt
पोर्टल ऐसे करेगा काम : 
  • जो छात्र इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी पोर्टल पर अंतरिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। 
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को एक अद्वितीय आईडी नंबर जारी किया जाएगा। 
  • जिसके आधार पर वह अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकता है।
  • फार्म पूरी तरह से भरने के बाद मिले यूनीक आईडी नंबर को संभालकर या याद रखें। 
  • भविष्य में आयोग की किसी भी भर्ती और पद के लिए आवेदन करने हेतु उसी नंबर का प्रयोग किया जाएगा। 
  • यूनीक आईडी का नंबर डालने से प्रार्थी की सारी डिटेल वन टाइम रजिस्ट्रेशन फार्म द्वारा स्वयं उठा ली जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Haryana : HSSC One Time Registration portal for Job Seekers - फोटो : अमर उजाला
कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) होगी : 
इसके साथ ही सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी व डी श्रेणी के पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की भी घोषणा की। ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए एक अलग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) आयोजित किया जाएगा, इसका परिणाम तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा। 

4 of 5
Haryana : HSSC One Time Registration portal for Job Seekers - फोटो : अमर उजाला
31 मार्च से पहले करें पंजीकरण :  
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से एक  शुरू किए गए One Time Registration portal पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए https://onetimeregn.haryana.gov.in विजिट करें। पोर्टल पर पंजीकरण 31 मार्च तक जारी रहेगा। HSSC के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि पोर्टल न केवल नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग कार्यालय में लगातार चक्कर लगाने से भी राहत देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Haryana CM Manohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी : 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि राज्य में किसी भी प्रार्थी को अपना एप्लीकेशन फार्म बार-बार न भरना पड़े, इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य सरकार के इस कदम से न केवल अधिक पारदर्शिता आएगी बल्कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। यहां रजिस्ट्रेशन प्रार्थी द्वारा परिवार पहचान पत्र की यूनीक आईडी के आधार पर किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें