सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
फ्रीलांसिंग (Freelancing)
अगर आपके पास कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, ट्रांसलेशन, या वीडियो एडिटिंग जैसे कोई भी स्किल हैं, तो आप फाइवर, अपवर्क और फ्रीलांसर जैसी वेबसाइट्स पर अपने मोबाइल से ही काम शुरू कर सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर क्लाइंट्स के साथ काम कर आप हर प्रोजेक्ट के बदले पेमेंट पा सकते हैं।
मोबाइल ऐप्स से ही रजिस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट ढूंढना और काम सब कुछ आसानी से किया जा सकता है। शुरुआत में कम प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे जब आपका पोर्टफोलियो बन जाएगा, तो कमाई 5,000 से 50,000 रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है।