फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं करना चाहते हैं नौकरी तो शुरू करें अपना बिजनेस, करोड़ों रुपए देगा हर पल साथ देने वाला ये दोस्त

Sun, 03 Feb 2019 03:17 PM IST
kapil kumar जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के समय में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हर कोई करता है। इन दिनों व्हाट्सऐप सबके लिए एक चैलेंज लेकर आया है।  आपको बता दें कि भारत के उद्यमी और छोटे व्यवसाय समुदाय के विकास को बढ़ावा देने के लिए, इन्वेस्ट इंडिया के साथ साझेदारी में फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने "स्टार्टअप इंडिया-व्हाट्सएप ग्रैंड चैलेंज" लॉन्च किया है। भारत के टॉप 5 स्टार्टअप विजेताओं को चुना जाएगा और उन्हें इनाम के रूप में $ 250,000 (रु। 1.8 करोड़) दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
भारत के टॉप 5 स्टार्टअप विजेताओं को चुना जाएगा और उन्हें इनाम के रूप में $ 250,000 (रु। 1.8 करोड़) दिया जाएगा।इस चैलेंज का नाम स्टार्टअप इंडिया ग्रांड चैलेंज है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस चैलेंज के तहत भारत के टॉप 5 स्टार्टअप को कंपनी 250,000 डॉलर यानि करीब कुल 1.8 करोड़ रुपये देगी।
विज्ञापन

3 of 5
कंपनी ने अपने एक बयान में यह भी कहा, 'अपने आइडिया और बिजनेस से सामाजिक व आर्थिक स्तर में प्रतिदिन की समस्याओं को दूर करने वालों के लिए ये चैलेंज रखा गया है। खास बात ये है कि इस चैलेंज में 10 मार्च तक आवेदन दिया जा सकता है।' बता दें कि पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या 1.3 अरब है जिनमें से करीब 20 करोड़ सिर्फ भारत में ही हैं। ऐसे में कंपनी भारत में अपने बिजनेस के विस्तार के लिए काफी गंभीर है।

4 of 5
आपको बता दें कि भारत में व्हाट्सऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1 साल से भी कम समय व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को 50 लाख से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं भारत के 84 फीसदी छोटे और मध्यम बिजनेस करने वालों का मानना है कि व्हाट्सऐप ने बिजनेस को आगे बढ़ाने में उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यदि आप व्हाट्सऐप के स्टार्टअप इंडिया चैलेंज मे हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ये रहा रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें