फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: कॅरिअर में ठहराव महसूस कर रहे हैं? यहां जानिए इससे बाहर निकलने के असरदार उपाय

Mon, 18 Aug 2025 10:03 AM IST
शिवम गर्ग डाना रुसमैनियर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Career Stagnation: कभी-कभी कॅरिअर में ऐसा दौर आता है जब सब कुछ थमा-थमा सा लगता है। अगर आप भी खुद को ऐसे ही ठहराव में फंसा महसूस कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं। इस लेख में हम जानेंगे वे असरदार उपाय, जो आपके कॅरिअर को नई दिशा और ऊर्जा दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
अपने कॅरिअर के शुरुआती या मध्य पड़ाव पर कभी-कभी हमें महसूस होता है कि हम अटक से गए हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है, तो परेशान न हों। आप अकेले नहीं हैं। इस समस्या का सामना आजकल कई पेशेवर कर रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि 60 फीसदी कर्मचारी अपनी नौकरी से भावनात्मक रूप से कट चुके हैं और जेन जेड (1996 और 2010 के बीच जन्मे लोग) के 40 प्रतिशत युवा महज दो साल में ही नौकरी बदलने का मन बना लेते हैं। बेशक यह आम बात हो, लेकिन जब यह आपके साथ होता है, तो इसे झेलना आसान नहीं होता। ऐसे में, यह ध्यान रखें कि यह महज एक मानसिक स्थिति भर है। इसलिए घबराएं नहीं। सही सोच व रणनीति से आप आसानी से इससे उबर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

खुद की पीठ थपथपाएं

आपने अपने कॅरिअर के लिए समय, मेहनत, पैसा और शिक्षा में भारी निवेश किया है। आपने नेटवर्क और अपनी साख भी बनाई है। इसके लिए सबसे पहले खुद की पीठ थपथपाएं। फिर सोचें, क्या आप सही दिशा में जा रहे हैं? अगर आपका जवाब 'नहीं' है और आप सिर्फ सुरक्षा के लिए वर्तमान भूमिका में हैं, तो याद रखें कि नौकरी में गारंटी जैसी कोई चीज नहीं होती। आपको असली संतुष्टि तभी मिलेगी, जब आप वह काम करेंगे जो आप सच में करना चाहते हैं। इसलिए, बगैर चिंता किए नए विकल्प तलाशें।
विज्ञापन

3 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

बदलाव लाने का जुनून

अगर आप स्टार्टअप या इनोवेशन के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, तो नौकरी बदलने का यही सही समय होगा। चूंकि आप युवा हैं, ऐसे में आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी जोखिम उठाने की क्षमता, नवाचार और उत्साह है। आपके भीतर बदलाव लाने का जज्बा होना चाहिए। कंपनियां भी ऐसे हुनर तलाशती हैं, जिनके पास नए कौशल व बदलाव लाने का जुनून हो। आप चाहें तो अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं या नए कौशल सीखने पर जोर दे सकते हैं।

4 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

फायदे और नुकसान का आकलन करें

नौकरी में ठहराव महसूस होने पर नया कदम उठाने से पहले डरना स्वाभाविक है, खासकर जब माहौल आपके पक्ष में न हो। ऐसे में, कॅरिअर विकल्पों पर अपने भरोसेमंद लोगों से खुलकर चर्चा करें। साथ ही, इसके नफे नुकसान, दोनों का विश्लेषण करके ही कदम आगे बढ़ाएं। चाहें तो वर्तमान भूमिका से जुड़ी समस्या की चर्चा अपने बॉस से भी स्पष्ट और सकारात्मक तरीके से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

खुद को कमतर न आंके

अगर आपके पास अनुभव है, तो यह आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर आप किसी नई भूमिका में नहीं जाना चाहते हैं, तो ऐसे विकल्पों की ओर रुख करें जहां आप अपने अनुभव का सीधा इस्तेमाल कर सकें। यह भी विचार करें कि आर्थिक व व्यक्तिगत जीवन में इस बदलाव का कितना असर होगा। - साथ में पैग कोहेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें