सेवायोजन विभाग की ओर से आज देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश की 11 कंपनियों के प्रतिनिधि करीब 1286 पदों के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेला सुबह दस बजे से शुरू होगा। यह कैंप देहरादून के सर्वे चौक स्थित (परेड ग्राउंड के सामने) रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आधार
मेले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को 11 कंपनियों के प्रतिनिधि 1286 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। बताया कि मेले में समस्त शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, पैन और आधार कार्ड की मूल और उनकी छाया प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
3 of 4
reliance jio jobs
इन पदों पर कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे साक्षात्कार
कंपनी पदनाम पद
रॉक मैन इंडस्ट्रीज लि. हरिद्वार एसोसिएट, ट्रेनी 100
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस देहरादून यूनिट मैनेजर, जीवन मित्रा 05, 75
एडुकीनेट देहरादून जूनियर टेकभनोलॉजी स्पेशलिस्ट 08
एसआईएस सिक्योरिटी उत्तराखंड सिक्योरिटी गार्ड 400
केएफसी देहरादून कैशियर, किचन डिलीवरी ब्वॉय 10
जीवीके एर्मी 108 उत्तराखंड ईएमटी 50
इमरजेंसी रिस्पांस ऑफिसर, प्लॉट ड्राइवर 30