भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरों के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। भर्तियां अलग-अलग विभागों (इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) के लिए की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2019 है। संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
2 of 5
आयु सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 01 नवंबर 2019 तक 25 वर्ष होनी चाहिए।
किसको कितनी छूट (आयु में) :
ओबीसी उम्मीदवरों को : 03 वर्ष
एससी/एसटी उम्मीदवारों को : 05 वर्ष
वेतन : 23,000 रुपये प्रतिमाह।
विज्ञापन
3 of 5
योग्यता :
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विषय में स्नातक साथ में संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम छह महीने का अनुभव।
मेकेनिकल के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक साथ में संबंधित कार्यक्षेत्र में छह महीने का अनुभव।
योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 02 नवंबर 2019
4 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन अभियंता 13
मेकेनिकल अभियंता 06
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।