Interview Preparation: आज की कॉरपोरेट दुनिया और प्रतिस्पर्धी माहौल में नियोक्ता ऐसे युवाओं को तवज्जो देते हैं, जो सिर्फ काम ही न करें, बल्कि समस्याओं के समाधान के नए विचार भी लेकर आएं। अब वे व्यावहारिक बुद्धिमत्ता (प्रैक्टिकल इंटेलिजेंस), भावनात्मक संतुलन (इमोशनल बैलेंस) और रचनात्मक समस्या समाधान कौशल (क्रिएटिव सॉल्विंग स्किल्स) को भी परखते हैं।
इसी वजह से स्थितिजन्य और व्यावहारिक साक्षात्कार प्रश्नों का चलन बढ़ गया है, जो आपकी वास्तविक सोच, समझ, नेतृत्व क्षमता तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता को परखते हैं। यहां कुछ तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अप्रत्याशित सवालों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।