फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adaptability: बदलाव को अपनाएं, सिर्फ कहने से नहीं; दिखाएं कि आप बदलती परिस्थितियों में भी टिक सकते हैं

Tue, 23 Dec 2025 12:51 PM IST
शाहीन परवीन मार्लो लियोन्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Embracing Change in Life: जीवन में बदलाव लगातार आते रहते हैं। यह केवल कहने की बात नहीं कि आप उनके साथ तालमेल बिठा लेते हैं, बल्कि यह दिखाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Growth Through Flexibility: एआई, ऑटोमेशन और लगातार बदलती परिस्थितियों के कारण आजकल काम करने का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे समय में लीडर के लिए सबसे जरूरी गुण है अनुकूलनशीलता, यानी हालात के अनुसार खुद को बदलने की क्षमता। अब सिर्फ अच्छे नतीजे या टारगेट पूरे करना काफी नहीं है। सही लीडर वे होते हैं, जो बदलाव के बीच भी सही फैसले लेते हैं, दबाव में शांत रहते हैं और नए तरीकों को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं।

समस्या यह है कि कई लोग खुद को अनुकूलनशील कहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इसे अपने रोज के काम में दिखा पाते हैं। सिर्फ कहना नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, बातचीत, मीटिंग्स और फैसलों से इसे साबित करना जरूरी होता है। यहां कुछ बताए गए तरीके इसी पर केंद्रित हैं कि आप अपने दैनिक कामकाज के जरिये खुद को एक अनुकूलनशील और आधुनिक लीडर कैसे दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

समाधान की दिशा निकालें

परियोजनाओं का असफल होना या अच्छे कर्मचारियों का कंपनी छोड़ना आम है, लेकिन ऐसे समय में लीडर की प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। अनुकूलनशील लीडर अनिश्चितता को खतरे के बजाय मिलकर सुलझाई जाने वाली चुनौती मानते हैं और शांति के साथ समाधान की दिशा दिखाते हैं। उनकी सोच भविष्य और बदलाव पर केंद्रित होती है, इसलिए वे आगे बढ़ने वाली भाषा का उपयोग करते हैं। बदलाव से जुड़ी पहलों में सक्रिय भागीदारी और टीम से खुला संवाद भरोसा पैदा करता है तथा यह दिखाता है कि बदलना संगठन की संस्कृति का हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सहानुभूति दिखाते चलें

सहानुभूति और जवाबदेही एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि एक अच्छे नेतृत्व की दो मजबूत बुनियाद हैं। प्रभावी लीडर टीम की परेशानियों और थकान को समझते हुए भी काम समय पर और सही तरीके से पूरा करवाता है। जब लीडर यह कहता है कि वह बदलाव की मुश्किलों को समझता है और टीम के साथ खड़ा है, साथ ही जिम्मेदारियां स्पष्ट रखता है, तो टीम सुरक्षित भी महसूस करती है और बेहतर प्रदर्शन भी करती है।

बदलाव के समय शांत रहना, टीम की बात ध्यान से सुनना और खुद सीखते रहना नेतृत्व को मजबूत बनाता है। नई तकनीकों या कौशल, जैसे एआई, को सीखने की पहल करना भी टीम का सही मार्गदर्शन करने में मदद करता है। याद रखें, सहानुभूति टीम को जोड़ती है और जवाबदेही उसे आगे बढ़ाती है, जो लीडर इन दोनों का संतुलन बनाते हैं, वही बड़े नेतृत्व के लिए तैयार होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

लगातार सीखने वाला बनें

एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे बदलावों के दौर में निरंतर सीखना जरूरी हो गया है। आगे बढ़ने के लिए लीडर्स को समझना चाहिए कि नई तकनीकें उनकी टीम और संगठन को कैसे प्रभावित करेंगी। इसके लिए टीम के ज्ञान का व्यवस्थित आकलन करना उपयोगी होता है, जिससे भविष्य में जरूरी कौशल और सुधार के क्षेत्र पहचाने जा सकें। यह दर्शाता है कि आप टीम के दीर्घकालीन विकास को महत्व देते हैं। अच्छे लीडर जानबूझकर फीडबैक लेते हैं, टीम को कोचिंग देते हैं और खुद के विकास में निवेश करते हैं। आखिर में, लगातार सीखने वाले लीडर बदलाव के साथ खुद को ढाल ही लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें