फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए लगा मेला, युवा लगा रहे पूरा जोर

Fri, 05 May 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जवाहर लाल नेहरू जिला स्टेडियम में शुक्रवार को सेना भर्ती मेला शुरू हो गया। यहां इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, मथुरा सहित आसपास के कई जिलों के युवा सेना में भर्ती के अपने सपने को पूरा करने के लिए जोर लगाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 5
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के पहले दिन एटा तहसील के युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें कुल 5809 युवाओं ने आनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से 3912 युवा भर्ती परीक्षा देने आए। जबकि दौड़ में 3640 युवा शामिल हुए। 274 पास हुए। भीषण गर्मी के चलते युवाओं को परीक्षा के दौरान काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
दस दिवसीय सेना भर्ती के पहले दिन एटा तहसील के कुल 5809 युवाओं ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। शुक्रवार को कुल 3912 युवा भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। इनमें 358 हाईट टेस्ट में फेल हो गए। इस पर प्रकार कुल 3553 युवा दौड़ में शामिल हुए।

4 of 5
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न चरणों में हुई 1600 मीटर की दौड़ में 274 से युवक ही सफल हुए। इससे पूर्व देर रात से ही भर्ती में शामिल हुए युवाओं का आना स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गया। जिला प्रशासन और सेना के जवानों ने रात से ही युवाओं को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त संख्या में होटल एवं अन्य व्यवस्थाएं न होने के कारण युवाओं काफी परेशानी हुई। वहीं भर्ती समाप्त होेने के बाद युवाओं को स्टेडियम के सामने से ही रोडवेज की बसों में बैठकर एटा के लिए रवाना कर दिया गया। जिस बैच में युवा अधिक थे वे बसों की छतों पर बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें