झारखंड के वीर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू जयंती आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जा रही है। झारखंड अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है। इसी बीच सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क भोगनाडीह, बरहेट, साहिबगंज में स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।