चर्चित चारा घोटाले के कई मामलों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) चीफ लालू प्रसाद यादव समेत कई दोषी करार दिए जा चुके हैं। उनमें से एक सजल चक्रवर्ती भी हैं, जिनकी कोर्ट परिसर में हालत देख कर किसी का भी दिल कमजोर पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
दरअसल, चारा घोटाले में फैसला सुनकर ये शख्स का चेहरे का रंग उतर गया। कभी बिहार और झारखंड में इनका रौब चलता था। IAS और IPS से घिरे रहने वाले शख्स की ये बेचारगी सीबीआई कोर्ट में देखकर सबकोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
उन्हें इस हालात में देखकर कई वकीलों ने सहारा देकर उन्हें सीढ़ियों से नीचे उतारा। सीबीआइ बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरने के बाद सजल वेब काउंटर के पास फर्श पर बैठ गये।
4 of 5
- फोटो : social media
उनकी ऐसी स्थिति को देखर एक व्यक्ति ने उन्हें पानी का बोतल दी। थोड़ा पानी पीने के बाद वे कुछ सामान्य हुए। कुछ देर आराम करने के बाद उन्हें सहारा देकर उठाया गया। धीरे-धीरे चल कर वे पुलिस वाहन तक गये।
सजल चक्रवर्ती झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। उस समय उनका अपना अलग अंदाज था, लेकिन सुनवाई के दौरान वे काफी बेबस दिखे। जब वे कोर्ट पहुंचे तो उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था, किसी तरह वे ऊपर पहली मंजिल पर पहुंच गए लेकिन उतरते वक्त काफी परेशानी हुई।