आतंकी आदिल का घर कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, जिस तरह से यहां लोगों ने हर पॉजिटिव मूव का समर्थन किया है और उसमें सहयोग दिया है। 5 अगस्त अमन और शांति से गुजरा। अमरनाथ यात्रा भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने अच्छे से सहयोग दिया। शोपियां हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि उसमें जो आतंकी शामिल थे उनकी पहचान हो चुकी है। कौन दो लोग आए थे, जिन्होंने कत्ल किया है उसका पता चल गया है। इसमें बराबर कार्रवाई जारी है।