फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DG Jail Lohia Murder: सामने आई यासिर की डायरी, लिखा- मैं जिंदगी से नफरत करता हूं क्योंकि वो सिर्फ दर्द देती है

Wed, 05 Oct 2022 09:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कारावास विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का आरोपी बताया जा रहा यासिर स्कूल ड्रॉपआउट है। उसकी निजी डायरी में पुलिस को ऐसी शायरी लिखी मिली है, जिसका मजमून जिंदगी से नफरत और मौत को गले लगाना चाहता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी यासिर - फोटो : पुलिस
हत्या के कुछ ही घंटों के बाद पकड़े गए 23 वर्षीय यासिर लोहार ने अपनी डायरी में टूटी फूटी हिंदी और अंग्रेजी में शायरी लिखी है। उसे देखकर पुलिस दावा कर रही है कि यासिर ने अवसाद में डीजी कारावास की बेरहमी से हत्या की है।
विज्ञापन

3 of 5
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यासिर ने डायरी पर एक जगह लिखा है ‘मै अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करना चाहता हूं’ फिर लिखा है - जिंदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकून तो मौत ही देती है। हर दिन उम्मीदों के साथ शुरु होकर बुरे अनुभव के साथ खत्म होता है। 

4 of 5
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया - फोटो : अमर उजाला
उसने लिखा है - मैं 99 फीसदी गम में हूं और मेरे चेहरे पर 100 फीसदी फर्जी मुस्कुराहट है। मैं दस फीसदी खुश हूं, लेकिन जिंदगी में शून्य फीसदी प्यार और नब्बे फीसदी तनाव है। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं, जो मुझे सिर्फ दर्द देती है। मैं नई शुरुआत के लिए बस अपनी मौत का इंतजार कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी यासिर - फोटो : amar ujala
यासिर ने आशिकी 2 फिल्म के मशहूर गीत की पंक्तियां ‘भुला देना मुझे, है अलविदा तुझे’ को भी डायरी में लिखा है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच बता रही है कि यासिर का व्यवहार गुस्सैल था। उसके अवसादग्रस्त होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें