जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़क मार्ग भी ठप हो गए हैं।
जम्मू संभाग में गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में भारी बारिश और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच) 44 बंद हो गया है। हालांकि, मुगल रोड और एसएसजी रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
2 of 8
फ्लोरा नाले का पुल पार करते समय गाड़ी डूबी।
- फोटो : हरदीप ठाकुर
पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश से अखनूर में चिनाब दरिया, जम्मू में तवी सहित कई नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
3 of 8
पानी में डूबा उदयवाला स्कूल
- फोटो : हरदीप ठाकुर
फिर बाढ़ के पानी में डूबा उदयवाला स्कूल
दोमाना में वार्ड नंबर 61 के उदयवाला में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। एक बार फिर उदयवाला नाले के किनारे स्थित सरकारी मिडिल स्कूल पानी से लबालब है। गुरुवार को सुबह के समय शुरू हुई भारी बारिश ने देखते-देखते बाढ़ का रूप धारण कर लिया है। इस दौरान कई वाहन पानी में डूब गए। फ्लोरा नाले का पानी पुल के ऊपर जा पहुंचा है। यहां सड़क पार करते समय गाड़ियां पानी में डूब जा रही हैं। उधर, मढ़ पुल के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है। ऐसे में मढ़ से जम्मू जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
4 of 8
Rain in Samba
- फोटो : प्रीत लाल
सांबा में कई घरों में घुसा पानी, सांबा-मानसर मार्ग ठप
सांबा में बारिश का दौर जारी है। खबर है कि यहां कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। विजयपुर के रामगढ़ क्षेत्र में भी कई घरों में बारिश का पानी घुसने की खबर है। उधर, बारिश के चलते सांबा-मानसर मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
5 of 8
Rain in Rspura
- फोटो : सुभाष
आरएस पुरा में बिलोल नाले का जलस्तर बढ़ा
जिला जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिलोल नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी-नाले की तरफ नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
6 of 8
चिनैनी में छाई धुंध
- फोटो : रोहित गुप्ता
चिनैनी में धुंध से लिपटा पूरा क्षेत्र
जिला उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ हुआ है। यहां रात से ही बारिश का दौर जारी है। पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर सहित पूरे क्षेत्र में धुंध का असर बना हुआ है, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। इससे वाहन चालक दिन में भी लाइट जला कर चल रहे हैं।
चिनैनी पट्टनगढ़ मार्ग के बीच पड़ते डायवर्जन में पानी बढ़ जाने के कारण गाड़ियों की आवाजाही पर भी असर देखा गया है। मौसम के मिजाज में बदलाव आने से बुधवार देर रात से ही बिजली बंद है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
Rain in Jammu
- फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू शहर में पंजतिर्थी सड़क मार्ग भारी मलबा जमा हो गया है। साथ ही कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं।