फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप, पर्यटकों से गुलजार है धरती का स्वर्ग, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Dec 2022 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

डील झील व अन्य पर्यटनों स्थलों पर घूमते नजर आए। कई पर्यटकों ने शिकारे की सवारी का आनंद लिया। कई अन्य कैमरे में 'धरती के स्वर्ग' की खूबसूरती को उतारते हुए दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर
घाटी में कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को धूप खिली। इस बीच बड़ी संख्या में पर्यटक श्रीनगर की ऐतिहासिक डील झील व अन्य पर्यटनों स्थलों पर घूमते नजर आए। कई पर्यटकों ने शिकारे की सवारी का आनंद लिया। कई अन्य कैमरे में 'धरती के स्वर्ग' की खूबसूरती को उतारते हुए दिखे। उधर, घाटी के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
साफ मौसम होने के चलते आज चार दिन के बाद जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी को कश्मीर संभाग के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड बहाल हो गया है। यातायात के लिए इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में हाल ही में बर्फबारी हुई है। दोनों पर्यटक स्थल पर्यटकों से इन दिनों गुलजार हैं। बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे हुए हैं। इसे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के भी चेहरे खिले हुए हैं।

4 of 5
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर
पर्यटक गुलमर्ग में गंडोला केबल राइड का आनंद ले सकते हैं। दिसंबर के महीने में इस स्थान की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों के पर्यटक भी यहां पर घूमने के लिए आते हैं। गुलमर्ग की असाधारण सुंदरता, विशेष रूप बर्फ के कालीन में ढकी होने पर यह बेहद खूबसूरत नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग बर्फ से ढके पहाड़ों, ग्लेशियरों, झीलों और वनस्पतियों से घिरा हुआ है। यह स्थान पर्यटकों को काफी पसंद आता है। अगर आप भी बर्फबारी देखने के शौकीन हैं तो जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें