गुलमर्ग स्थित शिव मंदिर बर्फ से ढक गया है।
- फोटो : बासित जरगर
10 से 15 दिन पहले हो रही रेस्टोरेंट की बुकिंग
होटल के मैनेजर हामिद मसूदी ने बताया कि यह विचार उन्होंने फिनलैंड से लिया, और होटल के आंगन में तीन इग्लू बनाए हैं। इसके निर्माण में इम्पोर्टेड फैब्रिकेटेड सामग्री का उपयोग किया गया है, जो बेहतरीन दृश्य प्रदान करता है।
एक रेस्टोरेंट में आठ व्यक्तियों के बैठने की जगह है। इग्लू इतना लोकप्रिय हो गया है कि 10 से 15 दिन पहले बुकिंग की जा रही है। इसके बनाने के बाद से काम बढ़ गया है। इससे पहले वर्ष 2021 में गुलमर्ग में पूरे एशिया में सबसे बड़ा स्नो इग्लू बनाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ था।