बडगाम के चडूरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की ओर से दिखाई गई मानवता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें दिख रहा है कि कैसे सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने एक स्थानीय आतंकी का आत्मसमर्पण करवाया। इस युवक की जान बचाने पर परिवार वालों ने सुरक्षाबलों का धन्यवाद भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
करीब 2 मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में सेना के एक अधिकारी ऑपरेशन के दौरान बार-बार आतंकी को हथियार छोड़कर बाहर आने को कह रहे हैं। इतना ही नहीं पहले छोटे और फिर उसका नाम जहांगीर पुकारते हुए उससे कहते सुनाई दे रहे हैं कि इधर आ जा।
विज्ञापन
3 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
वीडियो में दिख रहे सेना के अधिकारी की पूरी कोशिश है कि उसपर कोई गोली न चलाए, वह बार-बार जोर-जोर से कह रहे हैं कि कोई फायर नहीं करेगा। अधिकारी ने एक बार तो वायरलेस पर आदेश दिया कि ऑल पार्टी क्वाइट्स। इसके बाद आतंकी जहांगीर को जर्सी छोड़कर और हथियार नीचे रखने के बाद सेना ने उसे अपनी ओर आने को कहा। वीडियो में आतंकी उनकी ओर आता दिखता है।
4 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारी ने कहा, इधर आ जाओ कुछ नहीं होगा। साथ ही उससे यह भी पूछा कि कोई और तो नहीं था और उसने अपना हथियार कहां रखा है। आतंकी ने दूर सेब के बगीचे की ओर इशारा करते कहा कि वहां पर है।
विज्ञापन
5 of 6
पकड़ा गया आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी जहांगीर बोला-अल्ताफ ने दिया हथियार, कहा- इंतजार करना
जैसे ही आतंकी अधिकारी के करीब पहुंचा तो अधिकारी ने उससे कहा कि कोई बात नहीं गलती हो जाती है अधिकारी ने जब उससे पूछा तो जहांगीर ने कहा कि अलताफ ने हथियार दिया और कहा कि यहां इंतजार करना, लेकिन वह नहीं आया।
अपने चाचा के गले मिलता पकड़ा गया आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे को संभाल कर रखना
आत्मसमर्पण के बाद जहांगीर के परिवार वाले मौके पर बुलाए गए। वीडियो में जहांगीर के चाचा उसे गले लगाते दिखाई दे रहे हैं और सबके चेहरों पर खुशी दिखी कि इसे ज़िंदा पकड़ लिया गया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि अब बच्चे को संभाल कर रखें।