फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी से नहीं, ये हैं बांस से बने खूबसूरत सामान, देखकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 13 Jan 2020 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार विनय त्रिवेदी, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शनी में बांस से बनी वस्तुएं खरीदती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
चमचमाते डिजाइनर हार, कांच को मात देती बेहद खूबसूरत प्लेट, कंदील ऐसे कि बड़े-बड़े झूमर की चमक भी फीके पड़ जाए। इसके समेत घर व आपको सजाने संवारने वाली हर चीज। यह सारी चीजें किसी कीमती धातु की नहीं बल्कि बांस से बनी हुई थीं। और तो और बांस से तैयार शिवलिंग भी। यह सबकुछ था कनाल रोड पर लगाई गई बैंबू प्रदर्शनी में। घर में रोजमर्रा में उपयोग आने वाली लगभग सभी वस्तुएं इस प्रदर्शनी में लगाई गईं। दो दिन चली प्रदर्शनी का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया और यहां से चीजें खरीदकर घर की शोभा बढ़ाई।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शनी में बांस से बनी वस्तुएं खरीदती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
कन्वेंशन सेंटर में लगी प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य के कारीगर अपने यहां से बांस से बनी हुई खूबसूरत चीजें यहां लाए थे। जहां असम, मेघालय के कारीगरों की स्टॉलों पर घर की जरूरतों का सामान था। अरुणाचल प्रदेश के कारीगरों द्वारा लगाई गई स्टॉल में महिलाओं और युवतियों की खूबसूरती निखारने के लिए चमचमाते हार, इयरिंग्स, कंगन और बांस से बनी हुई चूड़ियां थीं। एकबारगी तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसी खूबसूरत वस्तुएं भी बांस से बनाई जा सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
बांस पर बनाई पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं त्रिपुरा के कारीगरों ने बांस पर बनाई गई पेंटिंग का स्टॉल लगाया था। यहां काफी खूबसूरत पेंटिंग लगाई गईं। असम के आकाश डेका के स्टाल पर हेयर पिन की बड़ी रेंज नजर आई। उन्होंने बताया कि एक दिन में दस या अधिक हेयरपिन बना लेते हैं। एक पिन को 80 रुपये के भाव से बेचा जाता है।

 

4 of 6
बांस से बने कप - फोटो : अमर उजाला
कुल्हड़, कांच, प्लास्टिक और तमाम तरह के कपों में आपने चाय का मजा लिया होगा। प्रदर्शनी में बांस से बनाए गए कप भी खास तौर पर रखे गए थे। लोग इन कप की ओर खूब आकर्षित हुए। इसके अलावा नाश्ते की ट्रे ने भी सभी का ध्यान खींचा।

 
विज्ञापन

5 of 6
बांस से बनी खूबसूरत मेज - फोटो : अमर उजाला
अदभुत घास कहे जाने वाले बांस से काफी खूबसूरत मेज तैयार की गई थी। इसकी कीमत से हर कोई हैरान था। मेज का दाम 36 हजार रुपये रखा गया। इसके अलावा सोफा सेट भी 21 हजार से लेकर 77 हजार रुपये तक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांस से बनी कंदील और कप - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में बांस से बनाई गई कंदील भी आकर्षण का केंद्र बनीं। इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें