फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: कश्मीर में पतझड़ का मौसम, धरती पर बिछी चिनार के पत्तों की खूबसूरत चादर, खिल उठी डल

Tue, 01 Nov 2022 06:06 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में हल्की ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही चारों तरफ रौनक छानी शुरू हो गई है। कश्मीर का नजारा ठंड शुरू होते ही बेहद मोहक लगने लगा है। चिनार के सुर्ख पत्ते के बीच झल झील पर्यटकों को लुभा रही है। पतझड़ का मौसम शुरू होते ही कश्मीर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में आजकल मौसम अलग ही अंदाज में देश भर से आए पर्यटकों को लुभा रहा है। चारों और लाल सुर्ख रंग के चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं। पतझड़ का यह मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुंदरता में रंग बिखेर रहा है, बल्कि यहां आए पर्यटकों का मन भी मोह ले रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू - फोटो : बासित जरगर
पतझड़ का सीजन कश्मीर को एक अनोखे अंदाज में पेश करता दिख है। ठंड और बर्फबारी के नजारों में बिखरे चिनार के सुर्ख पत्तों की लाली सांसों को थमा देती है, जिसे अनुभव करने के लिए आजकल देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आ रहे हैं। श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग, हर जगह चिनार के ये पेड़ आजकल एक अनोखा ही नजारा पेश कर रहे हैं।

4 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि चिनार के यह पत्ते अक्तूबर के महीने से ही धीरे-धीरे लाल होना शुरू हो जाते हैं और जैसे ही यह लाल पत्ते जमीन पर गिरना शुरू हो जाते हैं तो इसी के साथ कश्मीर में भी ठंड का आगमन भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में पतझड़ का मौसम हुआ शुरू - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में पतझड़ के इस मौसम का इंतजार न सिर्फ यहां आने वाले पर्यटक बेसब्री से करते हैं, बल्कि यहां के लोगों को भी चिनार के पेड़ों से गिरने वाले इन लाल पत्तों का बेसब्री से इंतजार होता है। इस मौसम को देखने देश दुनिया की बड़ी-बड़ी  हस्तियां भी यहां आती रही हैं। खासकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का  भी सबसे पसंदीदा मौसम यही पतझड़ था और आज भी यह मौसम लाखों  पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें