फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sringar: डल झील में हाउस बोट में लगी आग, 9 साल की बच्ची झुलसी, मौत

Fri, 27 May 2022 11:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर की डल झील में एक हाउस बोट आग की चपेट में आने से राख हो गई। एक आठ वर्षीय बच्ची भी आग में झुलस गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 1
Srinagar Dal Lake Fire Incident - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर की डल झील में एक हाउसबोट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में 9 वर्षीय बच्ची की जल कर मौत हो गई। आग ने हाउसबोट को भी पूरी तरह राख कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

अग्निशमन और आपातकालीन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डल झील के घाट नंबर 16 के पास एक हाउसबोट भीषण आग में जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और इस पर काबू पा लिया गया। हालांकि, घटना में बशीर अहमद गोसवानी की 8 वर्षीय बेटी नाहिदा बशीर झुलस गई। नाहिदा की इस हादसे में मौत हो गई। उसका शव हाउसबोट से बरामद किया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें