फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Snowfall: प्रदेश में दिवाली से पहले हिमपात, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बरसे बादल

Thu, 20 Oct 2022 05:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू कश्मीर में दिवाली से हिमपात ने सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। घाटी के गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
Snowfall in Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू कश्मीर में दिवाली से हिमपात ने सर्दी बढ़ा दी है। प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। घाटी के गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार सामान्य से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्यरात्रि के दौरान गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज और करनाह सहित कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
कांगड़ी से खुद को ठंड से बचाते हुए - फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग में दो इंच से अधिक बर्फबारी हुई। श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य इलाकों में गुरुवार तड़के से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है। घाटी में कई जगह लोग गर्म कपड़ों के साथ नजर आए। साथ ही ठंड से बचने के लिए लोग लकड़ी की टोकरी के भीतर मिट्टी की कटोरी से बनी पारंपरिक कांगड़ी का इस्तेमाल करते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
Snowfall in Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
देश के अन्य हिस्सों में दिवाली के पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरों पर जल्द हुई बर्फबारी ने खुशी ला दी है। हैदराबाद के निवासी एस अरविंद ने बताया, 'हम घर वापस पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचते हुए कश्मीर के शरद ऋतु के रंगों का आनंद लेने आए थे। यह बर्फबारी हमारे लिए बोनस की तरह है।'

4 of 5
Snowfall in Bhaderwah - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

ट्रैवल एजेंट शोएब अली ने बताया कि बर्फबारी होने से इस साल कश्मीर के शीतकालीन पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'पहाड़ों में पहली बर्फबारी मंगलवार को हुई थी और मैं बुधवार को नियमित ग्राहकों से शीतकालीन पैकेज के बारे में कॉल करने में व्यस्त था। उम्मीद है कि इस बार अच्छी बर्फबारी होगी, जिससे पर्यटन को लाभ होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kashmir Snowfall - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फबारी से सेब बागवान चिंतित

उधर, दक्षिण कश्मीर में सेब बागवान चिंतित हैं। दिसंबर से पहले भारी बर्फबारी इस साल न केवल फसल को नष्ट कर देगी बल्कि पेड़ों को नुकसान पहुंचाएगी। शोपियां के सेब किसान बशीर अहमद ने कहा, 'लगातार तीसरी बार जल्दी बर्फबारी हुई है। इस समय भारी बर्फबारी उन पेड़ों को नुकसान पहुंचाएगी जो अभी भी फलों से भरे हुए हैं। अभी करीब 20 प्रतिशत सेबों की फसल पेड़ों पर है।' वहीं, मौसम विज्ञानियों ने दिन में बाद में स्थितियों में सुधार की भविष्यवाणी की है और शुष्क सप्ताह की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें