फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in Srinagar: कुदरत ने आसमां से भेजे बर्फ के फाहे.. तो धरती का स्वर्ग ऐसा नजर आया, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2023 01:16 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

Snowfall in Srinagar: श्रीनगर में बर्फबारी हुई है। बीच हिमपात में लोग अपने गंतव्यों को जाते हुए दिखे, जिन्हें अमर उजाला के छायाकार ने अपने कैमरे में उतारा है। आगे देखें मनमोहक तस्वीरें और जानें मौसम का हाल...
विज्ञापन
1 of 7
श्रीनगर: बर्फबारी के बीच ट्यूशन से घर लौटते बच्चे - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बिगड़े मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश की मध्यकालीन राजधानी श्रीनगर में बर्फबारी हुई है। बीच हिमपात में लोग अपने गंतव्यों को जाते हुए दिखे, जिन्हें अमर उजाला के छायाकार ने अपने कैमरे में उतारा है। आगे देखें मनमोहक तस्वीरें और जानें मौसम का हाल...
विज्ञापन

2 of 7
Srinagar Snowfall - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित है। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट, पहलगाम और सोनमर्ग के पर्यटक रिसॉर्ट और कई अन्य स्थानों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे इन स्थानों पर पहुंचे पर्यटकों की खुशी दोगुनी हो गई है। वहीं, कारोबारियों का भी उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन

3 of 7
Srinagar in Snowfall - फोटो : बासित जरगर
10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने शुक्रवार को उन 10 जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, जहां पिछले 48 घंटों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के लिए ' ज्यादा खतरे' वाले हिमस्खलन की चेतावनी और बारामुला और गांदरबल जिलों के लिए 'मध्यम खतरे' की चेतावनी जारी की।

4 of 7
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटें में बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के 2,000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा, 'अगले 24 घंटों में बारामुला और गांदरबल जिलों के 2,000 मीटर से ऊपर के खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है।'
विज्ञापन

5 of 7
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ और रामबन में समुद्र तल से 2,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम खतरे वाले हिमस्खलन होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है। किश्तवाड़ के दो मजदूरों की गुरुवार को गांदरबल जिले के सोनमर्ग में एक निर्माण कंपनी के कार्य स्थल पर हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में पिछले 48 घंटों से मध्यम से भारी हिमपात हो रहा है। घाटी के मैदानी इलाकों में शुक्रवार सुबह से हिमपात शुरू है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Snowfall in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित

घाटी में बर्फबारी के कारण कई उड़ानें रद्द होने की वजह से शुक्रवार को कश्मीर से आने-जाने का हवाई यातायात प्रभावित रहा। घाटी में ताजा हिमपात सुबह शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के श्रीनगर हवाईअड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, 'लगातार बर्फबारी और कम दृश्यता के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।' उन्होंने कहा कि उड़ान संचालन सुबह हुआ, लेकिन कम दृश्यता और बर्फबारी के कारण सुबह 10 बजे के बाद इसे स्थगित करना पड़ा।

सिंह ने कहा कि एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो, स्पाइस जेट और विस्तारा सहित अधिकांश एयरलाइनों ने खराब मौसम के कारण दिन के लिए अपनी बची हुई सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य एयरलाइंस ने भी अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहर में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से काम मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें