श्रीनगर लेह हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े ग्यारह फुट पर बह रही झेलम
एक अधिकारी के अनुसार झेलम नदी का जलस्तर 24 घंटे में तीन फुट बढ़ गया है। श्रीनगर के पास राम मुंशीबाग में झेलम नदी 11.69 फुट के स्तर पर बह रही थी। पहलगाम में 31.4 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा बनिहाल में 21.9, काजीगुंड में 12.8, कुपवाड़ा में 13.4, कोकरनाग में 13, श्रीनगर में 9.2 और गुलमर्ग में 8.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। छह अगस्त तक मौसम में यह सुधार देखने को मिल सकता है।