संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। जैसे-जैसे फिल्म के रिलीज होने का समय पास आ रहा है इसका विवादों से नाता भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। यहां हम बताते हैं कि अब तक किस-किस जनप्रतिनिधि और कलाकारों ने फिल्म को लेकर क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
तथ्यों में तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं
2 of 6
गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान में कोटा दौरे पर आए केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज फिल्म को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा है कि पद्मावती भारतीय नारी की अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके चरित्र-चित्रण में तथ्यों में की गई तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं
3 of 6
दीया कुमारी ने ये लिखा
इससे पहले जयपुर के पूर्व राजघराने की पूर्व राजकुमारी और विधायक दीया कुमारी ने भी फिल्म को लेकर ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि एक फिल्म के जरिए आप राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है। मैं यहां के लोगों के बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं करूंगी।
कोई रास्ता निकालकर समाप्त करें बात
4 of 6
उमा भारती ने ये लिखा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने तो अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म 'पद्मावती' को लेकर के एक खुला खत पोस्ट किया। जिसमें उन्होनें फिल्ममेकर्स, इतिहासकार और राजपूत समाज के लोगों से सेंसर बोर्ड से मिलकर एक कमेटी बनाने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन लोगों के मन में आशंकाओं का जन्म क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा है कि इन आशंकाओं का लुत्फ मत उठाइए और वोट बैंक भी मत बनाइए। कोई रास्ता निकालकर बात समाप्त कर दें।
विज्ञापन
रणवीर ने लिखा, अब मिली मुक्ति
5 of 6
रणवीर ने ये लिखा
फिल्म 'पद्मावती' में 'अलाउद्दीन खिलजी' का रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा कि 'मैं अलाउद्दीन खिलजी की आत्मा काफी समय से ढो रहा था, अब जाकर मुझे मुक्ति मिली है। खिलजी की बेचैन आत्मा को शांति मिले।'
उदयपुर में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी कहा कि 'पद्मावती' फिल्म में अगर कुछ गलत दिखाया गया है तो उसमें सुधार किया जाए। फिल्म 'पद्मावती' में पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए और अगर फिल्म में कोई ऐसा अंश है तो उसमें भी सुधार कर लेना चाहिए।