वरुण धवन और तापसी पन्नू स्टारर जुड़वां 2 रिलीज को तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन और तापसी पन्नू पिंकसिटी जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के गाने 'उंची है बिल्डिंग को' शहर के एक फेमस मॉल जीटी सेन्ट्रल में लॉच किया।
विज्ञापन
ये क्या कहा दिया था वरुण ने
2 of 5
जुड़वां 2 प्रमोशन
इस मौके पर वरुण और तापसी के सैंकड़ों फैन मौजूद थे। बिंदास वरुण और स्टाइलिश तापसी के साथ सेल्फी और फोटो लेने का भी खासा क्रेज फैन्स में दिखा। वहीं वरुण ने इस मौके पर बताया कि जब सलमान खान स्टारर जुड़वा रिलीज हो रही थी, तब वे भी उसे देखने गए थे। इस मौके पर उन्होंने सलमान खान को अंकल बुला दिया था।
विज्ञापन
ये कहा सलमान खान ने
3 of 5
लोगों में दिखा क्रेज
यह सुनकर सलमान खान उनके पास आए और उनसे कह कि अंकल क्यूं बोलता है सलमान भाई बोल सलमान भाई। गौरतलब है जुड़वां 2 में भी सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे।
इस फिल्म के निर्देशक भी डेविड धवन
4 of 5
तापसी को भाया जयपुर
वहीं वरुण ने जयपुर को लकी चार्म बताया है। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू का भी काफी स्टाइलिश किरदार है। गौरतलब है कि हाल ही में आयी पिंक, बेबी और नाम शबाना ने तापसी पन्नू को बॉलीवुड में खासी पहचान दिलाई है। जुड़वां 2 इस माह की 29 तारीख को रिलीज हो रही है।
अभी तक वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग खासा पसंद करते रहे हैं। लेकिन पहली बार तापसी पन्नू के साथ काम कर रहें वरुण का कहना है कि तापसी के साथ फिल्म में उनकी बॉडिंग लोगों को खूब एंटरटेन करेगी। वहीं तापसी पन्नू इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित है। उनका कहना है कि पिंक और नाम शबाना जैसी फिल्में उनके लिए चैलेंजिंग रहीं।