भारत का 'पेरिस' कहे जाने वाले जयपुर में कर्फ्यू के बाद आज सुबह से शाम तक मिली ढील ने यहां दुनिया के कोने कोने से पहुंचे पर्यटकों को भी थोड़ी राहत की सांस दी। ढील के बाद आमजन के साथ ट्यूरिस्ट भी सड़कों पर निकल आए और कर्फ्यू के माहौल को अपने कैमरों में कैद करने की होड़ सी मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन
कर्फ्यू पर भारी 'सेल्फी'
2 of 5
हवामहल का नजारा
- फोटो : amar ujala
भले ही चंद समाजकंटको की वजह से गंगा जमुनी तहजीब की विरासत वाले जयपुर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की हो मगर जैसे ही कर्फ्यू में थोड़ी सी ढील दी गई वैसे ही लोगों में खाली सड़कों पर सेल्फी लेने और भीड़ के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। देसी विदेशी पर्यटकों ने तो चार दिन से वीरान पड़े हवामहल के सामने खूब सेल्फियां ली।
विज्ञापन
ट्यूरिस्ट में डर जैसा कोई माहौल नहीं
3 of 5
कर्फ्यू में मिली ढील तो घूमने निकले पर्यटक
- फोटो : amar ujala
जयपुर शहर की लाइफलाइन माने जाने वाली चारदिवारी में कर्फ्यू लगने की जानकारी यहां होटलो में ठहरे पर्यटकों को लगी तो उनमें किसी प्रकार के कोई डर जैसी भावना नहीं थी। बकायदा कई पर्यटक तो कर्फ्यूग्रस्त इलाकों की तरफ भटकते भटकते पहुंचे भी। यहां सिटी पैलेस,जंतर मंतर,हवामहल देखने के लिए पर्यटकों ने काफी जद्दोजहद भी की मगर पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर उन्हें रोक दिया गया।
पटरी पर लौटने लगे आस्था और पर्यटन
4 of 5
कष्टहरण हनुमान मंदिर
- फोटो : amar ujala
आज भी शहर में कर्फ्यू में काफी घंटों की ढील दी गई है जिसमें शहर की चारदिवारी में स्थित मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जयपुर के अराध्यदेव गोविंद देव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तो वहीं कई दिनों से कर्फ्यू की जद में आए प्राचीन मंदिरों में आज पांच दिन के बाद पूजा अर्चना हो सकी।