फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुन्ना माइकल' की स्टार कास्ट के तस्वीरों में देखिए जलवे...

Wed, 19 Jul 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ एक्ट्रेस निधी अग्रवाल - फोटो : amar ujala
'मुन्ना माइकल' की स्टार कास्ट बुधवार को भी जयपुराइट्स से रूबरू होने के लिए लगातार दूसरे दिन शहर के अलग अलग स्थानों पर फिल्म का प्रमोशन करती दिखाई दी। जहां इस फिल्म के लीड कलाकार टाइगर श्रॉफ,निधी अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

टाइगर के स्टेप्स पर झूमे जयपुराइट्स

2 of 5
टाइगर की एक झलक पाने को बेताब उनके जयपुर में रहने वाले फैंस - फोटो : amar ujala
मुन्ना माइकल की स्टार कास्ट यहां के.एल सैनी स्टेडियम पर चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव परफॉर्मेंस दी। टाइगर ने अपनी अपकमिंग मूवी का एक डांस नंबर 'मेरी वाली डिंग डिंग करती' है पर प्रस्तुति देकर माहौल में खासा गर्मी पैदा कर दी। टाइगर के डांस मूव्स पर युवा जमकर थिरके। 
विज्ञापन

फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ इंटरेक्शन

3 of 5
टाइग,निधी के साथ नवाज - फोटो : amar ujala
जयपुर में मुन्ना माइकल की स्टार कास्ट फिल्म प्रमोशन के साथ साथ लोगों से इंटरेक्शन करती भी नजर आई। बॉलीवुड फिल्मों काफी सीरियस किरदार निभाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी इस फिल्म के ट्रेलर में एक्टर टाइगर श्रॉफ से डांस सीखते नजर आ रहे हैं। 
 

सैलून में फैंस के साथ की मस्ती

4 of 5
मुन्ना माइकल की लीड एक्ट्रेस निधी अग्रवाल - फोटो : amar ujala
बुधवार को भी अपकमिंग मूवी'मुन्ना माइकल'की स्टार कास्ट एक सैलून गए जहां वो अपने फैंस से रूबरू हुए वहीं इसके बाद टीम अजमेर रोड स्थित एक कॉलेज गई जहां उन्होनें युवाओं के साथ जमकर मस्ती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज एक गैंगस्टर का रोल निभाएंगे

5 of 5
सैलून में फैंस से रुबरु होने पहुंची मुन्ना माइकल की पूरी टीम - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ,निधी अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनित फिल्म मुन्ना माइकल 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ माइकल जैक्सन के फैन बने हैं वहीं नवाज एक गैंगस्टर का रोल निभाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें