फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद के दरबार में श्रद्धा की बयार, दिखे ऐसे अनोखे नजारे....

Mon, 06 Mar 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
गोविंद देव मंदिर में फाग महोत्सव हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के आराध्य गोविंद देव मंदिर में तीन दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से ठाकुरजी को रिझाया। प्रस्तुतियों की शुरुआत महिला कलाकारों ने ठाकुर जी की वंदना से की।
 
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

2 of 5
गोविंद देव मंदिर में फाग महोत्सव हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
इस प्रसिद्ध समारोह को देखने के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ भी मौजूद थी। मंदिर परिसर में सैंकड़ो की संख्या में लोग बैठकर कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए। इसमें हर उम्र और तबके के लोग शामिल थे। उन्होंने न सिर्फ भजनों का आनंद लिया बल्कि वे कलाकारों के साथ थिरके भी।

 
विज्ञापन

गुलाल की झांकी भी सजाई गई

3 of 5
गोविंद देव मंदिर में फाग महोत्सव हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एक तरफ जहां कलाकार सजे धजे नजर आ रहे थे, वहीं गोविंद देव जी की भी सुंदर झांकी सजाई गई । ठाकुरजी को गुलाल से सजाया गया था, ऐसा लग रहा था मानों उन्होंने लहरिए की पोशाक धारण कर रखी हो।

 

महिला कलाकारों ने मोहा मन

4 of 5
गोविंद देव मंदिर में फाग महोत्सव हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
समारोह में दी गई नृत्य की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। प्रस्तुति में महिला कलाकार हाथों में चंग लिए नृत्य करती नजर आई। फागुन के गीतों पर उनकी प्रस्तुति के बीच फूल बरसाए गए तो वहीं गुलाल भी उड़ाई गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखावाटी के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां

5 of 5
गोविंद देव मंदिर में फाग महोत्सव हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला
महिला कलाकारों के अतिरिक्त शेखावाटी से आए पुरुष कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कलाकारों ने शेखावाटी में प्रचलित फागुन के गीतों पर अपनी प्रस्तुतियों से जमकर तालियां बटोची। कार्यक्रम में बरसाना की लट्ठ मार होली और फूलों की खेली भी खेली जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें