देशभर में चर्चित रहे राजसमंद लाइव मर्डर मामले में आज अदालत में पुलिस की ओर से 413 पन्नों की चार्जशीट पेश की जाएगी। चार्जशीट पेश करने के समय अदालत में इस नृशंस हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंभूलाल रैगर भी मौजूद रहेगा। हालांकि शंभूलाल के साथ उसकी ओर से पैरवी करने के लिए उसका वकील भी साथ होगा, वहीं लोक अभियोजक अपनी ओर से मामले में तथ्य भी पेश करेंगे।
विज्ञापन
गेंती, माचिस, मोबाइल जैसे 70 सबूत
2 of 5
rajsamand live murder
राजसमंद पुलिस द्वारा तैयार की गई 413 पन्नों की चार्जशीट में शंभूलाल के बयान दर्ज हैं, तो वहीं उसके खिलाफ 70 के करीब ऐसे सबूत हैं जो काफी साबित हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में उपयोग ली गई गेंती, पेट्रोल की खाली बोतल, माचिस, मोबाइल, वाहन आदि चीजें जुटाई थीं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच की रिपोर्ट भी सबूत के नाम पर काफी अहम साबित होगी।
विज्ञापन
शंभू के लिए आगे आए थे 100 से ज्यादा वकील
3 of 5
rajsamand live murder
बताया गया है कि शंभूलाल के केस को लड़ने के लिए करीब 100 से ज्यादा वकीलों ने अपने नाम भेजे थे, लेकिन पुलिस रिमांड के बाद शंभू द्वारा किए कुछ खुलासों के बाद कई वकील पीछे भी हट गए।
एक युवती से अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप
4 of 5
rajsamand live murder
इससे पहले शंभूलाल ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि एक बंगाली युवती के उसके साथ अवैध संबंध थे, जिसके बारे में अफराजुल और उसके दो दोस्त अज्जू और बल्लू शेख को मालूम था। शंभू को डर था कि कहीं उसके संबंधों के बारे में इन लोगों ने खुलासा कर दिया तो उसकी बहुत बदनामी हो जाएगी ऐसे में उसने अफराजुल को धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
आज शंभू की कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस का भारी जाब्ता कोर्ट के भीतर और बाहर तैनात रहेगा। वहीं प्रशासन ने भी किसी तरह के कोई उपद्रव की स्थिती से निपटने से पहले ही पुलिस को अलर्ट पर भी रखा है।