जिस राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित हो वहां पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यह चौंकाने वाली बात है। लेकिन ऐसा ही कुछ दिनों राजस्थान में हो रहा है। देश-विदेश से पर्यटक राजस्थान पहुंचते हैं और उनका स्वागत आवारा जानवर करते हैं। पर्यटकों को आवारा सांड, कुत्तों और बंदरों से रू-ब-रू होना पड़ता है। इनके हमलों से आज फिर एक महिला पर्यटक घायल हो गई। इससे पहले एक ने तो जान तक गंवा दी। फिर भी राजस्थान सरकार और पर्यटन विभाग इस और आंखें मूंदे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
अब मालिशा बनी सांड का शिकार
2 of 6
मालिशा
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर में स्थित सोनार किले का भ्रमण कर होटल लौट रही इग्लैंड की पर्यटक मालिशा को कर देर शाम आवारा सांड ने सींग मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में मालिशा के नाक, कंधा, कोहनी और घुटने में चोट आई है। स्थानीय लोगों द्वारा उसे जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया गया। वह बहुत डरी हुई थी।
विज्ञापन
जुआन की चली गई थी जान
3 of 6
जुआन पाब्लो लैम्पे
राजस्थान में शायद यह ऐसा इकलौता मामला रहा होगा जब एक पर्यटक की जान आवारा पशु के हमले में चली गई। घटना गत नवंबर माह की है जब जयपुर के चौड़ा रास्ता क्षेत्र में सांड के हमले में अर्जेंटिना निवासी जुआन की मौत हो गई थी। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। इस घटना में सरकार की किरकिरी तब और हुई थी जब जुआन को अस्पताल ले जाने के लिए कोई सरकारी एम्बूलेंस भी नहीं पहुंची थी। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल की एम्बूलेंस से ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही जुआान ने दम तोड़ दिया था।
कुत्ते ने काटा था फ्लोरेंस को
4 of 6
फ्लोरेंस
गत नवंबर माह में ही जैसलेमेर में एक बेल्जियम पर्यटक को कुत्ते ने काट लिया था। बेल्जियम निवासी 60 वर्षीय फ्लोरेंस जैसलमेर शहर घूमने के बाद होटल लौट रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इसके बाद फ्लोरेंस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सरकारी अस्पताल की हालत देखकर फ्लोरेंस और डर गई और इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन यहां भी उनकी केवल ड्रेसिंग की गई।
विज्ञापन
पर्यटकों ने कर ली तौबा
5 of 6
नाहरगढ़ फोर्ट
जयपुर में पिछले वर्ष नारहगढ़ किला घूमने आए दो पर्यटकों को किले परिसर में ही एक कुत्ते ने काट लिया। उन्हें बचाने के लिए किले के कर्मचारी राजेन्द्र को भी उस कुत्ते ने काट लिया। हद तो तब हो गई जब कुत्तों को पकड़वाने के लिए जयपुर नगर निगम को सूचित करने पर वहां से जवाब मिला कि वे अभी नहीं आ पाएंगे। जिन पर्यटकों को कुत्ते ने काटा है उन्होंने पुन: यहां घूमने आने से तौबा कर ली।
जैसलमेर में ही पटवा हवेली के गत नवंबर माह में ही एक पर्यटक आवारा पशु का शिकार हो गया था। दरअसल फ्रांस से आए पर्यटक जीन जब पटवा हवेली देखने पहुंचे तो आवारा पशु ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। जीन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें वहां इलाज नहीं मिल सका। इसके बाद जीन को एयर एम्बूलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया।