फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां गौशाला में और बोतल से दूध पी रहे हैं बछड़े...

Sun, 15 Oct 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
बोतल से दूध पिलाता हुआ - फोटो : अमर उजाला
दस साल से एक मुस्लिम गाय पालकर दूध बेचने का काम करता है। पिछले दिनों उसकी गायें ले जाकर गौशाला में बंद कर दी गई। गायें गौशाला में गई और उधर बछड़े वहीं रह गए। अब मां से दूर बछड़े दूध  पीने को तरस रहे हैं। बछड़ों को बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। आरोप है कि गायों का मालिक सुब्बा गौ तस्करी का काम करता है। अब इन आरोपों के बीच गौ माता और उसके बछड़ों के बीच एक दीवार खींच दी है। मामला अलवर जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के अंतर्गत साहूबास निवासी मुस्लिम गोपालक सुब्बा मेव से जुड़ा है।
विज्ञापन

यूं हुए मां से दूर बछड़े

2 of 5
बछड़ों के साथ सुब्बा - फोटो : अमर उजाला
 घटना 3 अक्टूबर की है और 12 दिन बाद भी मुस्लिम परिवार को उसकी गाय नहीं दी जा रही है जबकि किसान परिवार से जुड़ा सुब्बा मेव के घर पर दुधारू गायों के बछड़े बछड़ियां अपनी मां के दूध के इंतजार में कई दिनों से भूख से तड़प रहे हैं जबकि गाय गौशाला में बिना बछड़ों के रम्भा रही हैं। पीड़ित मुस्लिम किसान और गोपालक प्रशासन ओर पुलिस से गायों को दिलाने की गुहार कर चुका है।


 
विज्ञापन

कई सालों से पाल रहा है गाय

3 of 5
गौशाला में गाएं - फोटो : अमर उजाला
सुब्बा का कहना है कि कुछ लोग पुलिस से मिलीभगत कर उसे गोतस्कर बता कर 51 से अधिक गायों को ले गए और गौशाला में छोड़ दिया। परिवार के एक गाय पंद्रह बीस बछड़े बछड़िया हैं। मामले में ग्रामीणों का कहना है कि सुब्बा मेव के पास फिलहाल करीब 52 गाय और बछड़े बछड़ियां मौजूद हैं। वह कई वर्षों से गोपालन करता है और दूध का व्यवसाय करता है। रोजाना करीब 100 किलो से अधिक गाय का दूध बेचता है। फिलहाल परिवार के लोग गायों की गैर मौजूदगी में बछड़ों को बोतल से दूध पिला रहे हैं।


 

घटना को बताया निंदनीय

4 of 5
इस गौशाला में है गाएं - फोटो : अमर उजाला
जिला मेव पंचायत के संरक्षक शेर मोहम्मद ने बताया कि अलवर जिले में मुस्लिम परिवारों को गोपालन मुश्किल हो रहा है। जबरन लोगों को गोतस्कर साबित करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की घटना निंदनीय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों को बताया बेबुनियाद

5 of 5
गाय - फोटो : अमर उजाला
बम्बोरा गौशाला के अध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता का कहना है कि ग्रामीण गौशाला तक गायों को लाए थे। उनका कहना था कि सुब्बा मेव पर पहले भी आरोप लग चुका है। गायों को जिस समय लाया गया वो साथ नहीं थे। उस पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। थानाधिकारी किशनगढ़ बास चांद सिंह राठौड़ का कहना है शिकायत ओर सूचना मिली की गांव वाले एकत्रित हो रहे हैं। उसके बाद मौके पर पहुंचे और गायों को गौशाला पहुंचाया गया। एसडीएम के आदेश पर जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें