फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ की एेसी दरिंदगी कि कांप जाए रूह

Wed, 20 Dec 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
कार में आग - फोटो : Amar Ujala
हाल ही क्रूरता को बयां करती घटना राजसमंद जिले से सामने आई थी। अब एक नई एेसी दरिंदगी हुई है, जिससे रूह कांप जाए। राजसमंद में शंभूलाल रैगर ने लव जिहाद का नाम लेते हुए बंगाली ठेकेदार की नृशंस हत्या कर दी थी, जिसकी देशभर में चर्चा रही। अब राजस्थान के जालौर जिले से ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

कार में लगी आग देख लोग आए मदद को

2 of 5
जली कार
घटना मंगलवार दोपहर की है, जिसका पुलिस ने आज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दीपाराम अपनी पत्नी मालू देवी और दौली के साथ कार से गहने बनवाने जा रहा था। उसकी कार में आग लग गई, लोगों ने सोचा दौड़ती कार में आग लग गई और मदद में जुट गए। लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि पीछे बैठी दो महिलाएं जिंदा जल गईं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में हो गया ये बड़ा खुलासा

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : FILE PHOTO
पुलिस को जांच में पता चला कि गृह क्लेश के चलते सुनियोजित तरीके से दीपाराम ने कार को आग के हवाले कर दिया। इसी शक के आधार पर आज पुलिस ने दीपाराम को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पूर्व घटना के बाद आरोपी दीपाराम ने कहा था कि तकनीकि खराबी के चलते कार लॉक हो गई थी। दीपाराम के अनुसार कार अचानक चलते-चलते बंद हो गई तो वह कार जांच के लिए नीचे उतरा। इस दौरान कार के गेट लॉक हो गए। कार में अचानक आग लग गई।

कार में पहले से ही रख ली थी पेट्रोल से भरी बोटल

4 of 5
crime scene
पति का कहना था उसने दोनों पत्नियों को निकालने का भी प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि दीपाराम की कहानी पर पुलिस को मंगलवार को ही शक हो गया था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी दोनों पत्नियों को कार में लॉक कर जिंदा जला दिया। साथ ही पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि कार में पेट्रोल की भरी हुई बोतल भी थी। पुलिस जांच में सामने आए एक और एंगल ने कान खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कोई कैसे अकेले छोड़ सकता है सात माह का बच्चा

5 of 5
Crime
पुलिस को दीपाराम पर इसलिए भी संदेह हुआ क्योंकि उसकी एक संतान सात माह की है। इतनी छोटी बच्ची को घर में अकेले कैसे छोड़ा जा सकता है। साथ ही कार में जिस तेजी के साथ आग लगी उसके कारण भी पुलिस को शक है कि यह तकनीकि खराबी के कारण संभव नहीं है। वहीं पुलिस इन्हीं सब बातों का आधार बनाकार आज फिर से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। गौरतलब ​है कि दीपाराम की पहली पत्नी मालू देवी मंदबुद्धि थी। दीपाराम और मालू देवी की एक संतान है। परिवार को संभालने के लिए दीपाराम ने दौली देवी से दूसरी शादी की थी। दौली और दीपराम की दो संतान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें