फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

925 करोड़ की लूट विफल करने वाले कांस्टेबल को लेकर सोशल मीडिया पर जंग

Thu, 08 Feb 2018 10:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो।
देश की सबसे बड़ी डकैती के मंसूबों को विफल करने वाले एक पुलिस कांस्टेबल को लेकर अलग ही जंग शुरू हो गई है। यह जंग सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही है। दरअसल गत सोमवार आधी रात बाद जयपुर शहर के बीचों-बीच स्थित एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में 13 बदमाशों ने धावा बोल दिया था। इस दौरान बैंक के भीतर मौजूद राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल सीताराम की बहादुरी के चलते सभी बदमाश भाग खड़े हुए। जिस वक्त डकैती का प्रयास हुए उस दौरान बैंक में करीब 925 करोड़ रुपए रखे हुए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जंग

2 of 6
सीताराम
दरअसल एक ओर से राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल सीताराम की बहादुरी के चर्चे देशभर में हैं। वहीं दूसरी और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी जाति को लेकर जंग हो रही है। कोई सीताराम को मीणा तो कोई उन्हें ब्राह्मण बता रहा। सोशल मीडिया के वॉरियरस का इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने स्वयं सीताराम से ही इस बारे में सवाल-जवाब करना प्रारंभ कर दिया है। इस जंग में अधिकतर वे योद्धा सम्मलित है, जो स्वयं को किसी जाति का ठेकेदार कहलाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

सीताराम के जवाब ने की बोलती बंद

3 of 6
फाइल फोटो।
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग के बीच सीताराम से उनकी जाति पूछी गई, तो उनके जवाब सुनकर सभी मौन हो गए। सीताराम ने कहा कि उनकी जाति सिर्फ उनकी वर्दी है। वर्ष 2015 बैच के राजस्थान पुलिस के इस कांस्टेबल का जवाब शायद उन आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के लिए भी है, जो जाति के नाम पर अपनी पोस्टिंग विशेष समुदाय बहुल इलाकों में करवाते हैं। सीताराम ने कहा है कि मेरा धर्म केवल आम लोगों के जानमाल की सुरक्षा करना है।

एक फायर ने बचाए 925 करोड़

4 of 6
फाइल फोटो।
जब जयपुर की एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में बदमाश घुसने का प्रयास कर रहे थे, तब सीताराम ने उन पर हवाई फायर किया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाशों की संख्या 13 थी। बदमाशों ने पहले बैंक के गार्ड को बंधक बनाया था। लेकिन इसी दौरान सीताराम ने हवाई फायर किया जिसके बाद वे भाग खड़े हुए। अधिकांश बदमाश हथियारों से लैस थे। वे नोट भरने के लिए अपने साथ कट्टे भी लाए थे।
विज्ञापन

नहीं मिला सुराग

5 of 6
सीसीटीवी तस्वीरें
डकैती का प्रयास हुए 70 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक जयपुर पुलिस खाली हाथ है। हालांकि पुलिस की ओर से कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नर 48 घंटों के भीतर बदमाशों को पकड़ने की बात कह चुके हैं। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें राजस्थान सहित कई राज्यों में बदमाशों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से मांगी गई रिपोर्ट

6 of 6
एक्सिस बैंक
वहीं एक्सिस बैंक से इस मामले में आरबीआई ने रिपोर्ट मांगी है। दरअसल आरबीआई के अनुसार बैंक में करीब 300 करोड़ रुपए लिमिट से अधिक थे। अब आरबीआई इस मामले में एक्सिस बैंक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कर रहा है। दरअसल जिस बैंक में डकैती का प्रयास हुआ वह चेस्ट ब्रांच है। जहां से एक्सिस बैंक की अन्य ब्रांचों को पैसा भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें